(फजलुर्रहमान)
बांगरमऊ, उन्नाव। नगर पालिका क्षेत्र में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी जनगणना प्रशिक्षण का तीसरे दिन समापन हुआ। प्रशिक्षण में अड़तालिस प्रगणक एवं सुपरवाइजरो को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर ताहिर अली काजमी ने जनगणना संबंधित धाराओं एवं उपबंधों की जानकारी दी। आगे उन्होंने मैपिंग कैसे करेंगे इस बारे में भी बताया। नागरिकों से कौन से प्रश्न पूछना है और कौन से प्रश्न नहीं पूछना है और ये प्रश्न जनगणना अधिनियम में किस धारा के अंतर्गत आते है उन्हें अच्छी तरह समझाया। मास्टर ट्रेनर दुबे ने बताया कि वर्ष 2027 की डिजिटल जनगणना में प्रगणकों को दोनों चरणों का पच्चीस हजार रुपए भत्ता मिलेगा। प्रशिक्षण में सुपरवाइजर सुधीर यादव, सेविना दीक्षित, रामनरेश कुशवाहा एवं प्रगणक ठाकुर प्रसाद, अनूप वर्मा, राकेश गुप्ता, संतोष सिंह, सुभाष गौतम, भगवान दीन, देवेंद्र प्रताप सिंह, रचना गुप्ता, अजय सांगा, अभिषेक तिवारी, उपासना शुक्ला, अनुराग गुप्ता, अजय सिंह, विमल पटेल, अमित कुमार, देवेन्द्र सिंह, पदम सिंह, ऋचा दुबे, सहित आधा सैकड़ा उपस्थित रहे।

