मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच आरे कॉलोनी में भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार दोपहर आरे कॉलोनी के यूनिट नंबर-13 रोड पर चलती मोटरसाइकिल पर अचानक पेड़ की भारी शाखा गिर गई। इस हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हसन रजा जहांगीर अली सैयद (18) के रूप में हुई है, जो साकिनाका का रहने वाला था। उसे गंभीर चोटें आईं और डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।मुंबई के हालात बारिश की वजह से बेहाल हो गए हैं।
मुंबई में बारिश की वजह से आरे कॉलोनी में बाइक सवार युवक की मौत
Date:

