सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने संभल बवाल में पुलिस पर गोली चलाने और मुसलमानों को खौफजदा करने का आरोप लगाया

Date:

यूपी के सम्भल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि मैं सदन में लोगों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहा हूं और आगे भी उठाता रहूंगा। जो सच है वह दुनिया तक पहुंच गया है। अब पीड़ितों को न्याय मिलने का इंतजार है।सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि बवाल के दौरान गोली पुलिस ने ही गोली चलाई है। इसके सबूत जगजाहिर हैं। बिरादरीवाद का रंग देकर पुलिस अपने गुनाह को छिपाना चाहती है। बेबुनियाद तरीके से घटना को मोड़ा जा रहा है। मस्जिद पर हक हर मुसलमान का है।जो एफआईआर कराई गई है, उसमें भी दवाब बनाया गया है। जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवार के लोगों पर भी पूरा दबाव दिया गया है। सादा कागज पर अंगूठे तक लिए हैं। पुलिस के सभी कारनामों के सबूत हैं। इसलिए खुद को बचाने के लिए तरह-तरह के मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।बवाल के बाद से दीपासराय में लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन पर मुसलमानों को खौफजदा करने का आरोप लगाया है। सांसद ने एक्स पर बुधवार की देर रात लिखा है कि पांच मुसलमानों की जान लेने के बाद अब बुलडोजर चलाकर मुस्लिम मोहल्लों में खौफ पैदा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...