तेजस्वी-राहुल संग साझा किया मंच-सपा प्रमुख अखिलेश यादव वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए

Date:

राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी और महागठबंधन के कुछ अन्य नेता एक खुली जीप पर सवार दिखे और उन्होंने जगह-जगह उत्साही भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सासाराम से 17 अगस्त को शुरू हुई 16 दिवसीय यात्रा एक सितंबर को पटना में ‘‘विशाल पैदल मार्च’’ के साथ समाप्त होगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए।यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, “हमने उन्हें अवध में हराया था, आप लोग उन्हें मगध (बिहार) में हराइये।” अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार का महत्वपूर्ण चुनाव है, जिस पर पूरे देश की निगाहें हैं। उन्होंने कहा, “यह उत्साह बता रहा है कि जनता भाजपा और उसके सहयोगियों को हराने जा रही है।” उन्होंने कहा, “मैं नारा दे रहा हूं: अबकी बार, भाजपा बिहार से बाहर।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने चुनाव आयोग को जुगाड़ आयोग बना दिया है। सपा नेता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से बढ़कर कोई ‘‘सिरफिरा फैसला’’ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “बिहार ने एक बार भाजपा का रथ रोका था और इस बार भी बिहार के लोग भाजपा का रथ रोकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

खिराज़ ए अक़ीदत– देश के सबसे बुज़ुर्ग और ईमानदार विधायक आलम बादी आज़मी का इंतकाल

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन। उत्तर प्रदेश की राजनीति...

जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के प्रस्तावित मामले को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी...

कुदरती क़हर –राजौरी में अचानक बाढ़ की तबाही

बारिश ने मचाई भारी तबाही जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में...