प्रेस क्लब ऑफ इंडिया को मिली पहली महिला अध्यक्ष: संगीता बरुआह पिशारोटी बनीं अध्यक्ष, स्वायत्त पत्रकारिता के प्रति जताई उम्मीद

Date:

 (रईस खान)

नई दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में इतिहास रचते हुए वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआह पिशारोटी क्लब की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई हैं। 13 दिसंबर 2025 को हुए चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की।

देश के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकार संगठनों में शुमार प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के इस चुनाव को मौजूदा दौर में खास अहमियत के तौर पर देखा जा रहा है, जब देश के अनेक संस्थान सत्ता प्रतिष्ठान के प्रभाव में आते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे समय में प्रेस क्लब द्वारा अपनी स्वायत्तता और स्वतंत्र सोच को बनाए रखना पत्रकारिता जगत के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

चुनाव परिणामों के अनुसार,अध्यक्ष पद पर संगीता बरुआह पिशारोटी निर्वाचित हुईं।

उपाध्यक्ष पद पर जाटिन गांधी चुने गए।

महासचिव के पद पर अफ़ज़ल इमाम को जीत मिली।

संयुक्त सचिव पद पर पी. आर. सुनील कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

कोषाध्यक्ष पद पर अदिति राजपूत भी निर्विरोध चुनी गईं।

पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने संगीता बरुआह पिशारोटी को पहली महिला अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नया नेतृत्व प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की लोकतांत्रिक परंपराओं, संस्थागत स्वतंत्रता और पत्रकार हितों की रक्षा को और मजबूती देगा।

कहा जा रहा है कि यह चुनाव न सिर्फ एक संगठनात्मक बदलाव है, बल्कि भारतीय पत्रकारिता में स्वतंत्रता, साहस और आत्मसम्मान के पक्ष में एक मजबूत संदेश भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

एक छोटी-सी गुज़ारिश… आपकी दिवाली की यादें, आपकी ज़ुबानी ❤️

क्या आपने कभी अपने हिंदू या मुस्लिम दोस्त के...

नास्तिकता के दौर में नई पीढ़ी के ईमान की हिफ़ाज़त पर ज़ोर

इमारत-ए-शरिया हिंद की मजलिस-ए-शूरा में अहम फ़ैसले, मदरसों को...

डायलॉग — सियोल की मस्जिद से मुहब्बत और संवाद का पैग़ाम

हलाल खानपान से इस्लामी साहित्य तक, कोरिया की केंद्रीय...