मस्जिद ए नबवी के मुअज्जिन का इंतकाल 

Date:

(रईस खान)

सऊदी अरब की रूहानी सरज़मीन मदीना मुनव्वरा से एक ग़मगीन ख़बर सामने आई है। मस्जिद-ए-नबवी ﷺ के मशहूर मुअज़्ज़िन शेख़ फ़ैसल नौमान का इंतकाल हो गया। वे तक़रीबन 25 साल तक मस्जिद-ए-नबवी ﷺ में अज़ान की ख़िदमत अंजाम देते रहे। शेख़ फ़ैसल नौमान को साल 2001 में मस्जिद-ए-नबवी ﷺ का मुअज़्ज़िन मुक़र्रर किया गया था।

इंतकाल के बाद उन्हें फ़ज्र की नमाज़ के बाद जन्नतुल बक़ी में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया, जहां सहाबा-ए-किराम और अहले-बैत से मंसूब ऐतिहासिक क़ब्रिस्तान मौजूद है।

शेख़ फ़ैसल नौमान का ताल्लुक़ एक ऐसे ख़ानदान से था, जिसमें नस्लों से मुअज़्ज़िन की ख़िदमत जारी रही।उनके दादा और वालिद भी मस्जिद-ए-नबवी ﷺ में मुअज़्ज़िन रहे, जबकि उनके वालिद ने महज़ 14 साल की उम्र में इस अज़ीम ख़िदमत की शुरुआत की थी।

शेख़ फ़ैसल ने अपनी आख़िरी अज़ान 2 नवंबर को दी, जिसे सुनकर दुनिया भर के मुसलमान अश्क-बार हो गए। उनकी ज़िंदगी इबादत, इस्तिक़ामत और रूहानी ख़िदमत की मिसाल रही।

आलम-ए-इस्लाम में उनके इंतकाल पर गहरे रंज-ओ-ग़म का इज़हार किया जा रहा है।

दुआ है कि अल्लाह तआला मरहूम को जन्नत-उल-फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए। आमीन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

पॉपुलर

और देखे
और देखे

प्रमुख समाजसेवी फजलुर्रहमान ने की “जल ही जीवन है” के तहत पानी की बर्बादी रोकने की भावुक अपील

बांगरमऊ, उन्नाव। नगर के जाने-माने समाजसेवी फजलुर्रहमान ने बढ़ते...

मुस्लिम विरोधी माहौल के दौर में फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स की अहम पहल

  (रईस खान) फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स ने राज्य...

प्रोपेगंडा _ मोहब्बत, मज़हब और मायाजाल

(रईस खान) शामली की कहानी में सच आखिर किसके पास...

नाज़ुक दौर में एकता, अमन और समझदारी की ज़रूरत

मुंबई(रईस खान/शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हाल ही...